Monday 2 April 2018

रोला --विक्रम सम्वत 2075 चैत्र प्रतिप्रदा 18अप्रैल दिन रविवार

रोला -- छंद  --चार चरण  सम चरणों  में --13 मात्रा ,विषम चरणों में 11 मात्रा
  समांन्त  में  1111 -- 2 2 -- 112 --211मात्रा होना अनिवार्य है
     लयबद्धता और गेयता  होना जरुरी है  .गा  गा कर ही  लिखें .
    विषम चरण का ग्यारहवां  अक्षर लघु  होना चाहिए .
    सम चरण का पहला अक्षर  3 मात्रा का  हो ,शब्द छोटे छोटे हों ,
    सावधान--   2 सम मात्रिक शब्द के बीच  में  विषम मात्रिक शब्द लय को बाधित करते हैं
    उदाहरण--- 1-- कितना सुंदर देश ,जहाँ रवि पहले आता
                      भारत उसका नाम', विश्व गुरु है कहलता |
                      वसुधा है परिवार ,   उसी ने हमें बताया
                      मन में भरा दुलार , सभी को गले लगाता |

                   2  --   यहाँ गंग की धार , सुनाती हमे कहानी
                            तपी भगीरथ  त्याग , कथा कहती है नानी |
                            राम श्याम की बात ,  निराली और रसीली
                         घर घर सुनता आज , आँख  हो जाती गीली |

\
\
\
\

No comments:

Post a Comment