Monday 4 June 2018

कुंडलिया क्रमांक- 2

,कुण्डलिया छंद

1    रचते हैं कवि  छंद जो,महक  बिखेरे  मन्द
      जग में भरी है खुशबू , झरता मधु मकरन्द ।
 झरता मधु  मकरन्द , मुदित है जग का कन कन
 सुन्दर भरे विचार , झूमे हैं गन सब रसिक जन ।
      रस में डूबे भाव , सुमन मन के हैं  खिलते
      रचना में भर प्राण ,सुन्दर छन्द हैं रचते ।

2    सभी फूल खिल खिल हँसे,  महका सारा बाग
       भँवरे तितली झूम के, गाते    मीठे     राग  ।
       गाते   मीठे राग ,  गन्ध  से पूरित  सुमन हैं
         रंग रंग के फूल  ,  करते प्रभु को नमन  हैं
        कहती चन्द्रा  रोज , पुष्प तो नादान अभी
  चहके सारा बाग, हँसे खिल खिल फूल  सभी

3,     भारत की जो संस्कृति,गहन समंदर जान
           रहते सारे लोग है , एक कुटुम्ब समान ।
            एक कुटुम्ब समान, प्रेम से सारे रहते
        है यह देश महान, सोच पर हित की रखते ।
       बांटे सबको ज्ञान,  सोच रखे हिफाजत की
      जन जन कर्म प्रधान ,यही छवि है भारत की ।

4  के       हम तो लहरों पर चलें,करते सभी सवाल
         मिला गमो से हौसला, मन में यही खयाल ।
            मन में यही खयाल, साथ हैं मित्र हमारे
             मन में भरा उमंग,  निकट हैं अपने सारे ।
        चन्द्रा खुश है आज, साथ हो मिलकर तुम तो
           खुद को दें परवान ,चलें लहरों पर हम तो । 
   
    
  5          हरे पेड़ अब कट रहे,गांव हुए वीरान
             अपने में डूबे सभी,धरती के इंसान ।
         धरती के इंसान, हानि खुद की करते हैं
         अहंकार में डूब, बाद में दुख सहते हैं ।
    अब तो मनवा चेत, वृक्ष लता हित कुछ करे
      धरती कहे पुकार, मन ही सबका दुख हरे ।

6   लिखते हैं कवि छंद जो,मलय पवन जस मन
      खुशबू जग में है बसी ,झरता  मधु मकरन्द ।
  झरता मधु मकरन्द, मुदित है जग का कन कन
      सुन्दर भरें विचार,रसिक झूमे हैं  जन मन।
         लिपटे रस में भाव,छंद के बंद मचलते
       रचना में भर प्राण , छंद वे सुन्दर लिखते ।

1 comment:

  1. राधा हिन्दी साहित्य की सबसे अधिक रोमांटिक नायिका है, जो जयदेव, चंडीदास, विद्यापति और सूरदास की काव्यधारा में सरोज की तरह विकसित हुई है। जयदेव की राधा प्रेमविहुला है- प्रगलभा है। गीतगोविन्द ने ही सबसे पहले राधिका का स्पष्ट नुपुरसिंजन गाया। विद्यापति की राधा में रूप लावण्य की दीप्ति है- उसमें जैसा रूप है वैसा ही है उसके हृदय की लीला, उसका विभ्रम।

    Talented India News App

    ReplyDelete